यूपी लेखपाल भर्ती 2022: राजस्व विभाग में 8085 पदों पर बंपर भर्ती- जल्द करें आवेदन। UPSSSC लेखपाल भारती 2022 पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों की जांच के बाद ऑनलाइन आवेदन करें। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की तारीखों की घोषणा की है। यूपी राजस्व विभाग लेखपाल भर्ती 2022 को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। और इसके लिए 07 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की गई है।

यूपी लेखपाल भर्ती 2022: UPSSSC 8085 Lekhpal Recruitment 2022 [अधिसूचना जारी]
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्व विभाग में 8249 से अधिक रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इसके तहत 8085 लेखपाल, 1073 राजस्व निरीक्षक, 53 वरिष्ठ सहायक और 104 कनिष्ठ सहायक के पद भरे जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण दिया जाएगा। यूपी लेखपाल भर्ती 2022 को लेकर काफी संशय था। जिसे यूपीएसएसएससी राजस्व विभाग ने हटा दिया है और राजस्व परिषद ने लेखपाल की भर्ती को लेकर आयोग को प्रस्ताव भेजा है। लेखपाल भर्ती इस साल से ज्यादा समय से अटकी हुई थी। यूपी राजस्व परिषद विभाग में लेखपाल के लिए कुल 30837 पद हैं। इसमें से करीब 24000 पद भरे हुए हैं। शेष रिक्त पदों को भरने के लिए अब यूपी राजस्व विभाग ने कमर कस ली है और आने वाले समय में सभी पदों को भर दिया जाएगा.
Overview of UP Lekhpal Bharti 2022 Notification
Authority Name | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
Posts Name | लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सहायक |
Total Vacancies | 8085 पद |
Mode of Application | ऑनलाइन |
Exam Mode | ऑफलाइन |
Starting Date to Apply Online | 07 January 2022 |
Online Application Last Date | 28 January 2022 |
Language of Examination | हिंदी / अंग्रेजी |
Official Website | http://upsssc.gov.in |
UP Rajasav Lekhpal Bharti 2022 Vacancy Details
Post Name | General | EWS | OBC | SC | ST | Total |
Rajasva Lekhpal | 3271 | 798 | 2174 | 1690 | 152 | 8085 |
यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क विवरण :
- सामान्य / ओबीसी के लिए : रु.25/-
- एससी / एसटी के लिए : रु. 25/-
- शारीरिक रूप से विकलांग के लिए : रु. 25/-
उत्तर प्रदेश लेखपाल जॉब चयन प्रक्रिया: Rajasav Lekhpal Selection Process
- Written Test + PET Based.
- लेखपाल पद पाने के लिए अभ्यार्थी को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने होगा। UP Revenue Department लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट त्यार करेगा।
- लेखपाल भर्ती के लिए आवेदकों संख्या अधिक होने पर और आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण लिखित परीक्षा एक ही शिफ्ट में या एक से अधिक शिफ्ट में सुविधा अनुसार आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए Normalization प्रक्रिया भी लागु होगी।
UP Lekhpal Eligibility 2022: लेखपाल भर्ती पात्रता
यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक को शैक्षणिक अर्हता और आयु सीमा की जाँच करनी होगी। केवल योग्य उमीदवार ही UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022-2023 के लिए आवेदन कर सकते है।
UPSSC Lekhpal Educational Qualification & Age Limit
शैक्षणिक अर्हता : यूपी में लेखपाल पद के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार 12 वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) / डिप्लोमा / स्नातक / पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा कम्प्यूटर ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन से जाँच करें। Applicant must be appeared for UPSSSC PET 2021 Examination.
आयु सीमा : UPSSSC ने लेखपाल पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की है। Reserved category में आयु छूट की सम्पूर्ण जानकरी आगामी विभागीय विज्ञापन के जारी होने के बाद ही दी जाएगी।
UP Lekhpal Salary 2022
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश लेखपाल पद के लिए ₹ 5,200 – 20,200 + ग्रेड पे ₹ 2,000 हर माह सैलरी के तोर पर निर्धारित की गयी है।
- UP Lekhpal Salary: ₹ 5,200 – 20,200 + ग्रेड पे ₹ 2,000 हर माह।
UP Lekhpal Syllabus 2022 in Hindi Exam Pattern Details
यूपी लेखपाल परीक्षा को चार अलग – अलग भागों में बांटा गया है और सीधे तोर पे यह भी कह सकते है की यूपी लेखपाल लिखित परीक्षा में 4 विषय होंगे –
01. सामान्य हिंदी | 02. गणित |
03. सामान्य ज्ञान | 04. ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास |
Exam Pattern
- Exam Duration – 90 Minutes
- Total Questions – 100 MCQs
- Negative Marking – 1/4 Marks for each wrong answer.
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य हिंदी | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान | 25 | 25 |
ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास | 25 | 25 |
यूपी लेखपाल भर्ती 2022 आवेदन फॉर्म: Apply Online
Eligible aspirants can apply through UPSSSC PET 2021 Login Details. They Need to choose “Applicant’s Dashboard (Login Thru PET Reg.No.)” on UPSSSC Official website home page.
आवेदन के दो चरण है सबसे पहले व्यक्तिगत विवरण के साथ (Through Personal Details) और दूसरा OTP के माध्यम से। व्यक्तिगत विवरण के साथ अभ्यर्थी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा – 2021 के रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी (domicile) और श्रेणी (Category) सम्बंधित जानकारी दर्ज कर आवेदन हेतु लॉगिन कर सकता है। दूसरा माध्यम OTP का है जिससे अभ्यर्थी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2021 के रजिस्ट्रेशन नंबर व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से OTP के द्वारा लॉगिन कर सकता है।
लॉगिन करने के बाद आपके सामने PET 2021 परीक्षा के लिए आवेदन के समय दर्ज की जानकारी दिखे उसको जांचने के बाद आप आगे बढ़े। ध्यान रहे की अब आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते। अंत में घोषणा (Declaration) पेज मिलेगा और सभी बिन्दुओ पर Tick कर वेरिफिकेशन कोड को दर्ज कर Save & Proceed करना होगा। और इसके बाद आपको Fees भरनी होगी। आवेदन फीस भरने के बाद आप आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते है। संशोधन कुछ ही बिंदुओ पर किया जा सकता है। जिसकी जानकारी आपको ऑफिसियल नोटिफिकेशन में मिलेगी।
जो भी अभ्यार्थी UP Lekhpal Bharti 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है, उसको सबसे पहले UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) पर जा कर ऑनलाइन पंजीकरण होगा। ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका आप आधिकारिक नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद पढ़ सकेंगे।
Recent Posts
- UPSSSC NEWS: आयोग ने 11 हजार से अधिक पदों के लिए 6 बड़ी भर्ती के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है।
- UPTET Notification : यूपीटीईटी को लेकर आया नया update, फटाफट जाने कैसे कर पाएंगे चेक
- Forest Guard Bharti : 12000 पदों पर निकली है भर्तियाँ , फटाफट आवेदन करे
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2022: यूपी में 19000 पदों पर Home Guard भर्ती अभी करें ऑनलाइन आवेदन!
- CUET 2022 : BA की एक सीट पर 586, BBA के 390 अभ्यर्थी, CUET काउंसलिंग में होगा बड़ा कॉम्पीटीशन