Redmi Note 11 India launched date, price, specs & features : Xiaomi की तरफ से Redmi Note 11 series, China में launch कर दी गयी है और जल्द ही भारत में भी देखने को मिलने वाली है। Redmi Note 10 series की तरह, नया लाइनअप तीन नए डिवाइस लेकर आने वाल है जिसमें Redmi Note 11, Redmi Note 11 और Redmi Note 11 Pro+ शामिल है। हालाँकि सूत्रों से पता चला है कि vanilla Redmi Note 11 को भारत में Redmi Note 11T के रूप में launch किया जाएगा। जबकि अन्य दो मॉडलों को Xiaomi 11i और Xiaomi 11i Hypercharge के नाम से launch किया जाएगा।
साथ ही यह भी पता चला है की Redmi Note 11 Dimenisty 810 chipset पर आधारित होगा, जबकि Note 11 Pro और Note 11 Pro+, Dimesnity 920 chipset के साथ आने वाले हैं। भारत में इन mobile phones को launch होने से पहले यहाँ दी गयी जानकारी पता होनी चाहिए।

Redmi Note 11 India launch
Xiaomi की तरफ से Redmi Note 11 series 28 अक्टूबर को चीन में launch की गयी थी। लेकिन भारत में इसके launch को लेकर अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालाँकि, हम जानते हैं कि Poco M4 Pro 5G को 9 नवंबर को launch कर दिया गया है। और उम्मीद यही है की November के last week या फिर December के First week में ये Redmi note 11 series launch कर दी जाएगी।
Redmi Note 11 India price
China में launch price को देखते हुए यह आकड़ा लगाया जा रहा है की 4GB RAM और 128GB Storage वाले Redmi Note 11 के Base variant की कीमत 1,199¥ (करीब 14,000 रुपये) होगी। Redmi Note 11 Pro 6GB RAM और 128GB Storage के साथ 1,599¥ (लगभग 18,700 रुपये) होगी। Redmi Note 11 Pro+ की कीमत 1,899¥ (करीब 22,200 रुपये) रखी जाएगी।
Redmi Note 11 Specifications and features (Redmi Note 11 India)
» Redmi Note 11 series को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। तो हम इसके specifications और features के बारे में भली-भाँति जानते हैं। हालांकि ये अभी confirm नहीं है की Indian model की specifications बिलकुल China model के जैसी होंगी। लेकिन फिर भी पहले लांच हुए सभी phones लगभग उसी specifications और features के साथ आते है जैसे वो China में launch किये जाते है।
तो उसी के अनुसार Redmi note 11 में 6.6-inch IPS LCD display के साथ 90Hz refresh rate देखने को मिलेगा। इसके साथ आपको Dimensity 810 5G chipset देखने को मिलेगा। इस smartphone में आप 8GB RAMऔर 256GB Storage तक का variant खरीद पाएंगे।
साथ ही Redmi Note 11 में 50-megapixel का primary और 8-megapixel का secondary camera मिलेगा। जबकि Front camera आपको 16-megapixel का मिलता है। और Smartphone में 5000mAh की बैटरी है जो 33W Fast charging support करती है। यह भी IP53 rated है और इसमें 3.5mm jack मिलता है।
Redmi Note 11 pro and Redmi Note 11 Pro+ specs.
» इसके बाद दो अलग model, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ हैं, जिनमें लगभग समान specifications हैं। इन दोनों smartphones में 120Hz high refresh rate के साथ 6.67-inch AMOLED display दिया गया है। और Redmi Note 11 और Redmi Note 11 Pro+ एक octa-core Dimensity 910 chipset द्वारा संचालित हैं। जो की बहुत अच्छा chipset माना जाता है।
यह 6-nm manufacturing process पर आधारित है और Mali-G68 MC4 GPU के साथ जुड़ा हुआ है। जिससे पता चलता है की इन दोनों smartphones की performance शानदार होने वाली है।
दोनों ही model में आपको 108-megapixel का primary, 8-megapixel का ultrawide sensor और 2-megapixel का macro camera देखने को मिलता है। जबकि Redmi note 11 की तरह Front camera 16-megapixel का दिया गया है।
Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के बीच सिर्फ battery और charging को लेकर है। जी हाँ , Redmi Note 11 Pro में 5000mAh की battery मिलती है जो 67W fast charging को support करती है। जबकि दूसरी ओर, Redmi Note 11 Pro+ में 120W fast charging के साथ 4500mAh की battery दी गयी है।
» और जैसा की हम पहले ही बता चुके है की Kacper Skrzypek (kacskrz) के अनुसार भारत में Redmi Note 11 को Redmi Note 11T , Redmi Note 11 Pro को Xiaomi 11i, और Redmi Note 11 Pro + को Xiaomi 11i Hypercharge के नाम से लांच किया जा सकता है। हालांकि इस पर Xiaomi की ओर से कोई update नहीं आयी है इसलिए हमारा सुझाव है कि आप इस जानकारी को सटीक ना समझे।
HOME | CLICK HERE |