India vs Pakistan T20 World Cup 2021 : 24 October को होने वाले India और Pakistan के T20 world cup महामुकाबले को लेकर हर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित है। आज इस लेख में हम Ind vs Pak T20 World cup matches के बारे में चर्चा करेंगे। और देखेंगे की किस टीम का पलड़ा भरी रहा है। और साथ ही उन Players के बारे में भी चर्चा करेंगे जो 24 October को होने वाले मैच का रुख पलट सकते हैं।
INDIA

PAKISTAN
India vs Pakistan Stats and records in T20 World Cup
ICC T20 World Cup tournament में भारत और पाकिस्तान अभी तक 5 मैचों में आमने-सामने आये है। इन 5 मैचों में से भारत ने 4 जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने कोई भी जीत दर्ज नहीं की है। क्योंकि 1 मैच टाई के साथ समाप्त हुआ था। भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बनाया गया highest score 157 रन है जबकि पाकिस्तान द्वारा बनाया गया highest score 152 है। जब भी India vs Pakistan का मैच हुआ है तो Indian Cricket टीम का पलड़ा Pakistan Cricket टीम पर भारी रहा है। अब देखना ये होगा की क्या इस बार Pakistan टीम, भारत के खिलाफ T20 world cup में पहली जीत दर्ज कर पायेगी या नहीं।
आपको बतादें की 2019 के विश्व कप के बाद से India और Pakistan अब T20 world cup में एक दूसरे के सामने भिड़ेंगी। दो साल से इन दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच नहीं खेला गया है। और 2019 World cup के बाद से दोनों टीमों में काफी बदलाव भी है।
ICC T20 World Cup 2021: Top players of India vs Pakistan match to be watched
वैसे तो भारतीय टीम विश्व भर में शीर्ष स्थान पर लेकिन इसके चलते पाकिस्तान टीम को हलके में लेना मूर्खता होगी क्योंकि पाकिस्तान टीम ने भी काफी बड़ी जीत दर्ज की हुई है। India vs Pakistan के high-voltage मुकाबले से पहले इन खिलाड़ियों पर नजर डालें :
» Virat Kohli
टीम इंडिया के कप्तान Virat kohli वैसे तो थोड़ा फॉर्म में नहीं है लेकिन फिर भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ हर एक मैच में काफी अच्छा स्कोर रहा है। और साथ ही कप्तान के रूप में टी 20 विश्व कप जीतने का यह उनका आखिरी मौका है क्योंकि उन्होंने विश्व कप के बाद पहले ही भारत टी 20 आई कप्तान के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की है। तो सभी Cricket fans की निगाहे विराट कोहली पर जरूर रहेंगी।
» Rohit Sharma
भारतीय दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज, Rohit sharma को सफेद गेंद वाले क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। Rohit sharma में best bowling attacks को नष्ट करने की क्षमता है और पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए इन्हे नियंत्रण में रखना मुश्किल होगा। इसी वजह से Rohit sharma को hitman के नाम से भी जाना जाता हैं।
» Babar Azam
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम निस्संदेह अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। और T20 बल्लेबाजों के लिए ICC प्लेयर रैंकिंग 2021में best cricketer में दूसरे स्थान पर है जबकि Virat kohli को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। बाबर आज़म का योगदान मैच का नतीजा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
» Fakhar Zaman (India vs Pakistan)
पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमान इस समय बहुत बढ़िया लय में नजर आ रहे हैं। हाल ही में हुए warm-up matches में भी उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है। ये वही खिलाडी है जिन्होंने ICC Champions Trophy 2017 फाइनल में Pakistan टीम को अकेले अपने दम पर जित दिलाई थी। अब देखना ये होगा की T20 world cup में फखर जमान कितना बढ़िया प्रदर्शन करते हैं।
» KL Rahul
IPL 2021 के बाद से सभी भारतीय प्रशंसकों की निगाहे KL Rahul पर टिकी हुई है। IPL 2021 में KL Rahul ने बहुत शुर्खिया बटोरी थी। और अब हाल में हुए England के साथ warm-up मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय प्रशंसकों यही चाहेंगे की अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी इनकी यह लय बरक़रार रहें।
» Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah, सफेद गेंद वाले क्रिकेट में कई सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में माने जाते हैं। Jasprit Bumrah ने भारत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक बनने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। India और Pakistan के बीच होने वाले मुक़ाबले में इस खिलाडी पर काफी उम्मीदे टिकी होंगी। क्योंकि Jasprit Bumrah गेंद से मैच का रुख मोड़ने के लिए जाने जाते है।
और भी बहुत से खिलाडी है जो काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है। जैसे :- भारतीय खेमे से Ishan Kissan, Shardul Thakur, Ravindra Jadeja और पाकिस्तानी खेमे से Shadab Khan, Hasan Ali, Mohammad Hafeez और Imad Wasim.
Important Poinst to remember (India vs Pakistan)
» आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को 2017 की ICC Champions trophy में हराया था।
» पाकिस्तान की ICC tournaments में भारत के खिलाफ केवल तीन जीत हैं और तीनों जीत Champions Trophy में दर्ज की गई थी।
» Pakistan cricket टीम का T20 cricket में winning percentage 59.7% है जबकि Indian Cricket टीम का T20 cricket में winning percentage 63.5% है।
Final words
उम्मीद है आप सब भी India vs Pakistan के इस महामुकाबले के लिए उत्साहित होंगे। अपने favorite player का नाम हमे comment करके जरूर बताएं। और साथ ही इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Share करें।
HOME | Click here |
T20 World Cup | Click here |