UP Police Constable Bharti 2021 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से UP Police Constable और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का पालन करते हुए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25,000 police constable bharti के लिए एक विज्ञापन जारी करने वाला है। जो भी उम्मीदवार इस Up police constable 2021 भर्ती का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। शायद अब उनका इंतज़ार ख़तम होने को है। सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
UP Police क्या है?
उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के भीतर प्राथमिक कानून प्रवर्तन एजेंसी है। जिसे 1863 में पुलिस अधिनियम, 1861 के तहत संयुक्त प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के रूप में स्थापित किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस भारत गणराज्य के सबसे पुराने पुलिस विभागों में से एक है, और यह दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है। यूपी पुलिस का मुख्यालय लखनऊ में सिग्नेचर बिल्डिंग, गोमती नगर, अर्दोनामऊ में है।
UP Police Constable Bharti 2021
सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग में 29 हजार से अधिक कांस्टेबल पद खाली हैं। इनकी पूर्ति के लिए ही 25 हजार पदों पर up police constable पद पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाली पदों पर भर्ती पर चर्चा के लिए जुलाई की शुरुआत में यूपी उच्च शिक्षा चयन आयोग, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग, और यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों से मुलाकात की थी। और जोर देते हुए विधानसभा चुनाव से पहले रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की बात रखी थी।

और साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और up vacancy 2021 के लिए सम्पन्न की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन सही और कानूनी ढंग से किया जाए। उन्होंने बड़ी परीक्षाओं को मण्डल स्तर पर और छोटी परीक्षाओं को जिला स्तर पर आयोजित करने करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से उम्मीद यही है की कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन इस साल के अंत तक जारी कर दिये जाएँ। सूत्रों की माने तो Up police constable 2021 भर्ती विज्ञापन नवंबर के अंतिम सप्ताह तक आ जायेगा।
साथ ही आपको बतादें की मुख्यमंत्री के आदेशानुसार इस बार के भर्ती कार्य को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया जायेगा। अर्थात जिन स्कूलों में नक़ल कराई जाती है उन स्कूलों को Up police constable भर्ती के exam centreके रूप में बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।
UP Police Constable भर्ती के लिए पात्रता विवरण
- UP Police Constable भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों द्वारा 10वीं, 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- Male candidates को 4.8 km की दौड़ को 27 मिनट में पूरा करना होगा जबकि Female candidates को 2.4 km की दौड़ को 16 मिनट में तय करना होगा।
- General, OBC और SC वर्ग के Male Candidates की height 168 cm होनी चाहिए जबकि ST वर्ग के Male Candidates की height 160 cm होनी चाहिए।
- General, OBC और SC वर्ग की Female Candidates की height 152 cm होनी चाहिए जबकि ST वर्ग की Female Candidates की height 147 cm होनी चाहिए।
नोट : और सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको विज्ञापन में प्रदान की जाएगी।
HOME | Click here |
UP POLICE WEBSITE | Click here |